नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलिवुड/ मानसी शर्मा – बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई है। उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है। साथ में उन्होंने एक बड़ा कैप्शन भी लिखा है।
एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म
दरअसल एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी है। एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। अब ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस के पास उनका पति फहाद अहमद खड़े हुए नजर आ रहे है।
फोटो साझा कर फैंस को दी गुड न्यूज
तस्वीरों में स्वरा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं उन्होंने अपनी बेटी को पिंक कलर के कपड़े में लपेटा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर अस्पताल की है। जहां एक्ट्रेस ने बेटी का जन्म दिया था। एक और तस्वीर में फहाद अपनी नन्ही परी को गोद में लिए हुए नजर आए हैं। इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए स्वरा ने लिखाएक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। ये एक बिल्कुल नई दुनिया है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे