बालोर के पास फॉर्च्यूनर चालक ने मस्टैंग को कई बार मारी टक्कर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बारात लौटते समय बड़ा हादसा टला

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   गुरुग्राम से बहादुरगढ़ लौट रही एक बारात मंगलवार देर रात बड़े हादसे का शिकार होते–होते बच गई। बालोर के निकट नशे में धुत एक फॉर्च्यूनर चालक ने दूल्हा–दुल्हन की फोर्ड मस्टैंग कार को बार-बार टक्कर मारकर गंभीर खतरा पैदा कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और कार की मजबूती के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ओवरटेक के बाद लगातार तीन से चार बार मारी टक्कर
शिकायतकर्ता नवदीप, जो हिसार के मिर्जापुर गांव का रहने वाला है, ने बताया कि 29 नवंबर को उसके भांजे की बारात बादशाहपुर स्थित एक फार्म में गई थी। रात करीब ढाई बजे सभी लोग फोर्ड मस्टैंग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे बालोर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें ओवरटेक कर अचानक आगे जाकर यू-टर्न लिया।

नवदीप के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। एक बार नहीं—लगातार तीन से चार बार कार को जोरदार टक्कर मारी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मस्टैंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं लगी।

आरोपी की पहचान, पुलिस ने दर्ज किया केस
जांच के दौरान आरोपी की पहचान प्रिंस, निवासी बालोर, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में था।

नवदीप की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वाहन और आरोपी दोनों की तकनीकी व लोकेशन जांच कर रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

गंभीर हादसे से बाल-बाल बचे दूल्हा–दुल्हन
घटना में दूल्हा सुमित और गाड़ी में मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिवार वालों ने कहा कि अगर कार तेज रफ्तार में होती, तो यह वारदात जानलेवा साबित हो सकती थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox