बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी ने की देश वासियों से अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने अपील की है कि अब सुप्रीम कोर्ट में बाबरी विध्वंस का मामला निपट चुका है। ऐसे में अब काला दिवस व विजय दिवस मनाने का कोई औचित्य नही है। क्योंकि मंदिर व मस्जिद का निर्माण हो रहा है इसलिए हमें अब हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल देना चाहिए ताकि देश मजबूत हो सके।
छह दिसंबर को लेकर रविवार को अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अयोध्या में प्रवेश के मार्ग नयाघाट बंधा तिराहा, उदया चैराहा, टेढ़ी बाजार, रामघाट चैराहा, बूथ नंबर-4, मोहबरा तिराहा समेत अन्य स्थानों पर आने जाने वालों की तलाशी ली गई। संदिग्धों की आईडी चेक की गई व जरूरत पड़ने पर उसकी तस्दीक भी की गई। टेढ़ी बाजार, धर्मकांटा, कटरा समेत अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।
वहीं, शनिवार देर शाम को पुलिस द्वारा अयोध्या व आसपास स्थित होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस आदि की भी जांच की गई, इस दौरान वहां ठहरे बाहरी लोगों की आईडी भी चेक की गई। श्रीरामजन्मभूमि परिसर को जाने वाले मार्ग पर स्थित बैरियरों पर सुरक्षाकर्मी सतर्क रहे। शाम को अयोध्या पुलिस द्वारा आरएएफ, पीएसी व पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। सभी खुफिया एजेंसियां शहर के हर संदिग्धों पर नजर रख रही है, एंटी सेबोटाज टीम, बम व डॉग स्कवॉयड द्वारा परिसर के आसपास क्षेत्रो में सर्च अभियान चलाकर तलाशी भी ली गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox