बहादुरगढ़ व रोहतक में जल्द खुलेंगी सीजीएचएस डिस्पेंसरी, हजारों पूर्व सैनिकों को होगा  फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ व रोहतक में जल्द खुलेंगी सीजीएचएस डिस्पेंसरी, हजारों पूर्व सैनिकों को होगा  फायदा

-कॉनफैडरेसन ने दोनो जगह डिस्पेंसरी खोलने हेतू एडिशनल डायरेक्टर से की मुलाकात

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन चेयरमैन पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पूर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा हाल ही में बहादुरगढ़ व रोहतक शहर में अलॉट हुई सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के जल्दी शुरू करने को लेकर नॉर्थ जोन दिल्ली एडिशनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार चंदेलिया से मुलाकात की।
          इस संबंध में महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बहादुरगढ़ व रोहतक शहर में जल्दी डिस्पेंसरी खुलने से ना केवल आसपास के जिलों में रहने वाले हजारों पैरामिलिट्री परिवारों को फायदा होगा बल्कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। एडिसनल डायरेक्टर के कहे अनुसार गत 12 फरवरी को दूसरी बार रोहतक शहर का दौरा किया। बीएसएनएल बिल्डिंग रोहतक को डिस्पेंसरी खोलने के लिए उपयुक्त जगह बताया। ज्ञातव्य रहे कि इससे पहले बहादुरगढ़ के लिए उपयुक्त भवनों की तलाश में सेक्टर 6 स्थित सिविल डिस्पेंसरी व बाल भवन का दौरा किया जा चुका है। डॉ अनिल कुमार चंदेलिया ने बातचीत के दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को बताया कि बहादुरगढ़ व रोहतक शहर में सीजीएचएस डिस्पेंसरियों के खोलने को लेकर फाइनल रिपोर्ट रिकमेंड के साथ सीजीएचएस महानिदेशालय को भेजी जा चुकी है। डिस्पेंसरियों के लिए उपयुक्त भवनों की तलाश को लेकर पूर्व एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसडीएम बहादुरगढ़ व उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर निवेदन कर चुके हैं। कोषाध्यक्ष वीएस कदम सम्मानित सदस्य के तौर पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox