पूरे सैनिक सम्मान के साथ की गई शहीद अमित की अंत्येष्टि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरे सैनिक सम्मान के साथ की गई शहीद अमित की अंत्येष्टि

देहरादून/- पौड़ी गढ़वाल जिले के पैरा कमांडो शहीद अमित कुमार अंथवाल का आज पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गाँव क्वाला में अंत्येष्टि की गयी। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हे नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की और सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आॅनर दिया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि शहीद हमारी आन-बान-शान। हमें अपने शहीदों पर गर्व है। वहीं शहीद के पिता ने अपने इकलौते बेटे को नम आंखों से विदाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। अगर और बेटे भी होते तो उन्हें भी कर देता देश पर कुर्बान।
                                   पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम क्वाला के रहने वाले शहीद अमित कुमार अंथवाल 4 पैरा स्पेशल फोर्स में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी तैनाती कुपवाड़ा क्षेत्र में केरन सैक्टर में थी। अमित कुमार अंथवाल (31) 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। जम्मू और कश्मीर में रविवार को केरन सेक्टर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में उनकी फोर्स ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। लेकिन इस ऑपरेशन में अमित के अलावा चार अन्य पैरा कमांडो भी शहीद हो गए थे। पाँचों कमांडो को स्पेशल मिशन पर भेजा गया था। जैसे ही अमित की शहादत की खबर उनके परीजनों को मिली परिवार पूरी तरह से टूट गया। माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। अमित के पिता पंडित नागेन्द्र प्रसाद गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष भी हैं। बेटे को खो चुके पिता ने कहा एक ओर पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अमित के पिता नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि अमित का इस आपॅरेशन पर जाने के दौरान फोन आया था जिसमें उसने कुछ एक महत्वपूर्ण मिशन पर जाने की बात कही थी और ये भी कहा था कि इसके आने के बाद बात करूंगा लेकिन ये शब्द उसके अंतिम शब्द बनकर रह गये। उन्होने बताया कि कुछ समय पूर्व ही अमित की सगाई हुई थी और आगामी 25 अक्टूबर को उनका विवाह तय था। वह दो बहनों के इकलौते भाई थे। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उन्होने बताया कि अमित देश की सुरक्षा में चलाए गए महत्वपूर्ण अभियानों का भी हिस्सा रहे हैं।  

सप्ताहभर पूर्व हुआ था दादी का निधन
शहीद अमित की दादी का निधन कुछ दिन पहले हुआ था। शहीद के पिता पंडित नागेंद्र प्रसाद ने माँ को खो दिया था। परिवार में शोक चल ही रहा था की इकलौता बेटा भी खो दिया।

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित कुमार  की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के स्वजनों के साथ हर समय खड़ी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox