
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/- दिल्ली के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने न्यू रोशनपुरा कालोनी से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तारों को भूमिगत करने के काम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि नजफगढ़ की काफी कालोनियों के ऊपर से हाईटेंशन की तारे गुजरती है। जिनसे रोजाना ही कोई न कोई हादसा होता ही रहता है। जिसे देखते हुए इन कालोनियों की हाईटेंशन तारों को सरकार ने भूमिगत करने का फैसला लिया है। और नजफगढ़ की यह चौथी कालोनी है जिसमे हाईटेंशन तारों को भूमिगत करने का काम शुरू हो चुका है।
वहीं मंत्री कैलाश गहलोत ने गोपालनगर कालोनी के पी व आर ब्लॉक व मीना कालोनी में चल रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने विकास को एक नारे के रूप में नही बल्कि हकीकत में उस विकास को लोगों तक पंहुचाने का काम किया है। नजफगढ़ की हर कालोनी व गांव में सीवर, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलों को लेकर योजना बद्ध तरीके से काम कर विकास को नये आयाम दिये है। उन्होने कहा सालों से चली आ रही हाईटेंशन लाईनों की परेशानी को भी सरकार ने पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब लोग अपने घरों की छतो पर भी सुरक्षित रह सकते है। इस अवसर पर कालोनीवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया।


More Stories
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
23 मार्च को जंतर-मंतर पर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और परिवारों का धरना प्रस्तावित
नजफगढ़ MCD कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार