नेशनल गेम्स विजेताओं को समय पर मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन राशि : अनिल खत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेशनल गेम्स विजेताओं को समय पर मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन राशि : अनिल खत्री

बहादुरगढ़/-   हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) के उपप्रधान अनिल खत्री ने हाल ही में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनू बेनीवाल और महासचिव एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 38वें नेशनल गेम्स के विजेताओं को जल्द से जल्द नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देने की मांग की।

अनिल खत्री ने कहा कि जैसे ही खेल प्रतियोगिता समाप्त होती है, वैसे ही खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी चाहिए। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें समय पर उनकी उपलब्धियों का सम्मान भी मिलेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को भविष्य में इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को सीधा और समय पर लाभ मिल सके।

उन्होंने जानकारी दी कि नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता को 7 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाती है। यह न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती है, बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी करती है।

अनिल खत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और एसोसिएशन मिलकर खिलाड़ियों के हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox