नागदा/भावना शर्मा/- 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागदा के एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं 21 म.प्र. बी.एन.एन.सी.सी. रतलाम के कर्नल हर्ष सेठी के निर्देशन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ .पी. गहलोत के मार्गदर्शन, एवं एन.सी.सी अधिकारी डॉ. रीता माहेश्वरी के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता शपथ एवं स्टेच्यू सफाई, स्वच्छता चित्रकला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के लिए जागरूक करना एवं कैडेट्स में स्वच्छता के प्रति सजगता लाना था। रैली को हरी झंडी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी. एस. जाट एवं प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रीता गुप्ता द्वारा दी गई। इस अवसर पर समस्त शाला परिवार प्रतिभा बोराल, सरस्वती शुक्ला, अनीता प्रजापत, अंकित शर्मा, हिरेंद्र कुशवाहा, राम जाट, मनीषा मोदी, मधु वर्मा, विनोद कुंवर शेखावत, रेखा फरक्या, विकास मकवाना, प्रगति राव, सीनियर कैडेट्स दक्ष परमार, नमन, कृष्ण मोहन पांडे, शुभम, सूरज पांचाल एवं समस्त एन.सी.सी कैडेटस की सहभागिता सराहनीय रही।


More Stories
एक दिन में पांच बड़ी दौड़, दिल्ली से प्रयागराज तक बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने के करीब
किदवई नगर की दर्दनाक घटना: पिता पर जुड़वां बेटियों की हत्या का आरोप
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली ने दिया शांति और साझेदारी का संदेश
5 साल से फरार चोरी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार
शाहीन बाग में अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई