नजफगढ़ में जुमे की नमाज पर पुलिस ने लगाई रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 17, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में जुमे की नमाज पर पुलिस ने लगाई रोक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने ऐहतियातन नजफगढ़ में जुमे की नमाज पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस अधिकारी मस्जिदों में जाकर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह के साथ-साथ कोरोना से होने वाले खतरे व नुकसान की भी जानकारी दे रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मस्जिदों में अदा की जाने वाले जुमे की नमाज से क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है जिसे देखते हुए ऐहतियातन नजफगढ़ में जुमे की नमाज पर रोक लगा दी गई है। साथ ही नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह व एसएचओ सुनील कुमार को क्षेत्र में हर परिस्थिति पर कड़ी नजर रखने की भी हिदायत दी गई है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी मस्जिदों में जाकर मौलवियों को नमाज अदा न करने की भी अपील करेंगे। वहीं लोगों को भी पुलिस यह समझा रही है कि लाॅक डाउन के अन्तर्गत कोई भी सार्वजनिक गतिविधि नही करने दी जायेगी। लोग अपनी आस्था व भक्ति को अपने घरों के अंदर ही करें। इस संबंध में एसीपी विजय सिंह ने कहा कि कोरोना के चक्र को तोड़ने के लिए लोगों का अपने घरों में रहना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होने चेतावनी भी दी कि अगर कोई घर से बाहर घूमता दिखाई दिया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। और कानूनी कार्यवाही अलग से होगी। हालांकि जुमे की नमाज पर रोक को लेकर कुछ विरोधी स्वर भी उठ रहे है लेकिन कुछ मस्जिदों के मौलवियों ने लाॅक डाउन का सम्मान करते हुए मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नही कराने का ऐलान भी किया है। इस संबंध में नजफगढ़ मुस्लिम समाज के नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए मुस्लिम समाज हमेशा आगे रहा है। दिल्ली व नजफगढ़ की सुरक्षा के लिए हम हमेशा सरकार व प्रशासन के साथ खड़े हैं। उन्होने कहा कि ईमाम साहब ने सभी को अपने घर से नमाज अदा करने के आदेश दे दिये हैं। साथ ही उन्होने बताया कि पुलिस के आदेश से पहले ही हमने ऐहतियातन मस्जिदों में नमाज अदा करने पर पाबंधी लगा दी थी। वहीं डा. कासमी ने बताया कि कोरोना वायरस मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम अपने देश के लिए कुछ भी त्याग करने को तैयार है। उन्होेने लोगों से अपील की कि इस महामारी से अपने शहर व अपने आप को बचाने के लिए सभी अपने घरों में ही रहें। सभी लोगों ने सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का अपना समर्थन दिया है। जिसके लिए वह सभी का आभार प्रकट करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox