नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस को लेकर रविवार से लाॅक डाउन हुई दिल्ली में सुरक्षा को देखते हुए 31 मार्च तक दिल्ली व केंद्र सरकार ने इस लाॅक डाउन को बढ़ा दिया है। साथ ही दिल्ली में धारा-144 भी लगा दी गई है। और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। जिसके तहत द्वारका पुलिस ने नजफगढ़ से लगती हरियाणा की सीमा पर सभी बार्डर मार्ग बंद कर दिये है और लोगों को कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही दिल्ली में प्रवेश मिल रहा है।

नजफगढ़ के ढांसा बार्डर, झाड़ौदा बार्डर व बजघेड़ा बार्डर पर पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। पहले गाड़ियों को यातायात पुलिस रोक कर उनके कागजात की जांच करती है। इसके बाद थाना पुलिस दिल्ली में प्रवेष के लिए वैध कागजात की जांच करते है। उसके बाद पुलिस वाहन की अच्छे से जांच करती है। अगर किसी के पास दिल्ली में आने का सही मकसद व कागजात नही है तो उसे वापस कर दिया जाता है। इस संबंध में झाड़ौदा बार्डर पर जांच करे रहे नजफगढ़ टी आई सुनील कुमार ने बताया कि सिर्फ सुरक्षा से जुडे़ व सरकारी कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाकि सभी को वापस भेजा जा रहा है। हम ऐसा कोई रिस्क नही लेना चाहते जिससे लोगों को व जांच कर्मचारियों को कोई परेशानी हो। लेकिन जांच अधिकारियों के साथ चिकित्सकों की टीम नही होने और प्रवेश के दौरान लोगों की कोरोना की जांच नही होने की बात पर टीआई कोई जवाब नही दे पाये। हालांकि बार्डर के अलावा भी पुलिस गांवों व कालोनियों में बराबर नजर बनाये हुए है और जहां भी दो से ज्यादा लोग खड़े दिखाई देते है उन्हे तुरन्त हटने का आदेष दिया जाता है। लेकिन नजफगढ़ देहात में एक भी ऐसा मामला सामने नही आया जिसमें किसी पर कोई कार्यवाही की गई हो।

नजफगढ़ पुलिस गलियों व सड़कों पर लोगों को कोरोना से बचाव व धारा 144 की जानकारी देती भी नजर आई। पुलिस की जिप्सी व बाईक लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट करने के साथ-साथ लोगों को घरों में ही रहने की अपील भी कर रही है। हालांकि कुछ जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने के भी मामले सामने आ रहे है जिन्हे पुलिस सख्ती से खदेड़ रही है।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन