नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आया है। लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती यह 37 वर्षीय मरीज हाल ही में तंजानिया से लौटा था। फिलहाल उसमें कोई गम्भीर लक्षण नहीं हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन का यह पांचवां मामला सामने आया है। कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पहले दो मामले सामने आए। शनिवार को संक्रमण का तीसरा और चौथा मामला गुजरात के जामनगर और महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकने का आग्रह किया था।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को बताया कि दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन केस मिला है। अब तक कोविड के लिए कोविड पॉजिटिव पाए गए 17 लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमिक्रॉन संक्रमित इस मरीज को भी एलएनजेपी अस्पताल में रखा गया है। हमने उनको अलग से वार्ड में आइसोलेट किया हुआ है।
जैन ने बताया कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका कोविड टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज स्छश्रच् अस्पताल में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई है जिसमें से 1 ओमिक्रोन का मरीज लग रहा है। फाइनल रिपोर्ट कल आएगी। हम कह सकते हैं कि यह दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन केस है।

गौरतलब है कि कोविड -19 के एक नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ठ.1.1.1.529 के बारे में पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पहला ज्ञात ओमिक्रॉन वैरिएंट इस साल 9 नवंबर को एकत्र किए गए सैंपल से सामने आया था। 26 नवंबर को, ॅभ्व् ने नए ब्व्टप्क्-19 वैरिएंट को ठ.1.1.529 का नाम दिया, जिसे दक्षिण अफ्रीका में ’ओमिक्रॉन’ के रूप में पाया गया है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को ’वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत किया है। म्यूटेंट की खोज के बाद से दर्जनों देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा था कि 23 देशों में नए ओमिक्रॉन कोविड वैरिएंट की पुष्टि की गई है और उनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी