नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो भाईयों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को जनता कॉलोनी निवासी नाबालिग ने आरोप लगाया कि नंद नगरी निवासी जाहिद (22) और उसके भाई जुबैर (24) ने उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, वेलकम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे ऑटो-रिक्शा चालक के रूप में काम करते हैं। नाबालिग की काउंसलिंग की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। वेलकम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376, 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


More Stories
समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में ठंड तेज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्द हवाएं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे ज्यादा खोजे गए क्रिकेटर
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
IndiGo संकट: सीईओ की माफी पर भड़के यूजर्स, एक्स पर कम्युनिटी नोट से उठा बड़ा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया