दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने धुंआधार जीत दर्ज की है। जिसका श्रेय भाजपा के नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे रहे हैं। दिल्ली चुनावों में जिस तरह से पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी गारंटियां लोगों को दी, उसे देखकर यही लग रहा है कि दिल्ली में मोदी की गारंटियों का जादू चल गया है और दिल्ली से आप-दा अब चली गई है।

लोगों का कहना है कि मोदी है तो सब संभव है यह एकबार फिर सिद्ध हो गया है।
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से आप-दा अब चली गई है। दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट देकर आम आदमी पार्टी को करारा जवाब दे दिया है। बहरहाल आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ढह गया है। 11 साल पहले कांग्रेस भी इसी तरह ढ़ही थी तब भी भ्रष्टाचार ही सबसे बड़ा मुद्दा था। 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही हैं।
लेकिन इस जीत में पीएम मोदी व अमित शाह का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा की माने तो दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटियों को स्वीकारा है और केजरीवाल की गारंटियों को नकार दिया है। अब देखना यह है कि भाजपा दिल्ली का नेतृत्व किसको सौंपेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि झूठ की राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और अब आप-दा दिल्ली से चली गई है।


More Stories
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला
सुख बांटने से ही मिलता है सच्चा संतोष: साध्वी ऋतंभरा
बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 1 बाइक बरामद
नींद की गोलियों से दूर रहने की सलाह, ‘स्लीप हाइजीन’ और वैदिक ‘स्वर विज्ञान’ को बताया स्थायी समाधान
‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल: एसजीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
द्वारका के पंडवाला गांव में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़