मौसम/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जुलाई का तीसरे हफ्ता दिल्ली वालों के लिए राहत लेकर आया। पहले दिन दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही अधिक तापमान 35.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है. ऐसा ही मौसम 19 जुलाई को भी रह सकता है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार,गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और सिक्किम में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केरल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बुधवार को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी