नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – ट्रेन के ड्राइवर को अगर झपकी आ गई तो एक उपकरण अलर्ट कर देगा। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) AI आधारित ऐसा उपकरण बना रहा है। यह उपकरण ड्राइवरों को अलर्ट करने या नींद आने पर ट्रेन रोकने में सक्षम होगा।
रेलवे बोर्ड ने जून में एनएफआर को एक ऐसा उपकरण विकसित करने के लिए कहा था, जो पलक झपकने के आधार पर ट्रेन चालकों की सतर्कता का पता लगा सके। इस उपकरण को रेलवे चालक सहायता प्रणाली (आरडीएएस) के नाम से जाना जाएगा। यह उपकरण न केवल सतर्क करेगा, बल्कि एक निश्चित अवधि के लिए चालक के सतर्कता खोने की स्थिति में आपातकालीन ब्रेक भी लगाएगा।
सूत्रों ने कहा कि आपातकालीन ब्रेक लगाने के लिए आरडीएएस को एक सतर्कता नियंत्रण उपकरण के साथ जोड़ा जाएगा। रेलवे के एक ट्रेन के ड्राइवर ने अगर ली झपकी तो लग जाएंगे ट्रेन के ब्रेक, रेलवे बना रहा AI आधारित डिवाइस
सूत्र ने कहा कि यह उपकरण अभी विकास के चरण में है। इसके उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण जारी हैं। एनएफआर की तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि यह अगले कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने 2 अगस्त को एनएफआर को पत्र लिखा और आरडीएएस के विकास में तेजी लाने के लिए कहा है। इसमें यह भी कहा गया कि एक बार यह उपकरण तैयार हो जाने के बाद इसे पायलट परियोजना के तौर पर 20 मालगाड़ी इंजन (डब्ल्यूएजी9) और यात्री ट्रेन इंजन (डब्ल्यूएपी7) में लगाया जाएगा। रेलवे के सभी जोन से इस प्रणाली के इस्तेमाल के बाद इसकी कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया भी देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसमें और सुधार किया जा सके।


More Stories
समस्तीपुर एसपी ऑफिस में महिला का आत्महत्या का प्रयास, खुद को सहायक जेल अधीक्षक की पत्नी बताया
पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत में ठंड तेज, पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली में सर्द हवाएं
14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने देश के सबसे ज्यादा खोजे गए क्रिकेटर
Education for Bharat: डिजिटल शिक्षा को जमीन तक ले जाने पर हुआ मंथन
IndiGo संकट: सीईओ की माफी पर भड़के यूजर्स, एक्स पर कम्युनिटी नोट से उठा बड़ा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया