सिद्धार्थ राव , नई दिल्ली/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, जो पिछले 30 वर्षों से फैशन डिज़ाइनिंग के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था के छात्रों ने भारत के सबसे बड़े आधिकारिक निवास राष्ट्रपति भवन का दौरा कर उसके ऐतिहासिक और शानदार कला और वास्तुकला का अध्यन किया।
राष्ट्रपति भवन सर एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था और यह भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का मिश्रित उदहारण है। छात्रों को इस शानदार इमारत के निर्माण, डिजाइन, योजना और कला शैलियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में गहराई से समझाया गया।
जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के कार्यकारी निदेशक सुश्री रूपल दलाल ने कहा, “हम अपने छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रपति भवन एक प्रतिष्ठित इमारत के साथ-साथ, भारतीय वास्तुकला का शानदार नमूना है और मुझे यकीन है कि इंटीरियर डिजाइन के छात्रों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीखा होगा। ”
(कार्यकारी निदेशक)
सुश्री रूपल दलाल


More Stories
‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल, छलक पड़े आंसू
प्रदूषण पर मंत्री सिरसा की स्वीकारोक्ति, दिल्लीवासियों से मांगी माफी
प्रदूषण का आंखों पर असर: जलन और खुजली से बढ़ी लोगों की परेशानी
कोहरे में कई वाहनों की टक्कर, 13 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
क्राउन प्रिंस खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को म्यूजियम ले गए
आधी रात की आग: सिधरावली में थार जलाकर फरार हुए रहस्यमयी बदमाश