जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने 29वां दीक्षांत समारोह का किया आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने 29वां दीक्षांत समारोह का किया आयोजन

सिद्धार्थ राव/ नई दिल्ली/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- पिछले 30 वर्षों से फैशन डिजाइन एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने भारतीय इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में 2019 के स्नातक बैच के लिए अपना 29वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री दी गई।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।

समारोह में ग्रैजुएट हो चुके छात्रों ने अपने उपलब्धियों का जश्न मनाया, जिनमें से 80 प्रतिशत को सफलतापूर्वक भारत में कुछ शीर्ष फैशन और खुदरा ब्रांडों में प्लेसमेंट दिलाया गया है। इस कार्यक्रम का समापन ‘ करियर ग्रोथ ‘ पर पैनल डिस्कशन के साथ हुआ, जिसमें बीके तनूजा (अध्यक्ष, आईआईएफडी), गौरव जय गुप्ता (फैशन डिजाइनर), सुश्री प्रिया राणा और जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की निदेशक सुश्री अक्षरा दलाल जैसे उद्योग विशेषज्ञों ने उद्यमशीलता, संरचना और छात्रों के पेशेवर विकास में योगदान करने के तरीके पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूगता फैलाने के लिए पौधे भेंट किए गए।

इस अवसर पर जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की कार्यकारी निदेशक सुश्री रूपल दलाल ने कहा,सभी ग्रैजुएट होने वाले छात्रों को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई । हमारे छात्रों ने हमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर हमारा नाम रोशन किया हैं और हम उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं

(कार्यकारी निदेशक)
सुश्री रूपल दलाल

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox