जलेबी बाई गाने पर आलिया भट्ट ने दिखाई अपनी अदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जलेबी बाई गाने पर आलिया भट्ट ने दिखाई अपनी अदा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड/मानसी शर्मा – बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है।  जिसमें की लाखों की तादात में लाइक्स आते हैं । हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है । जिसको लोग खूब ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा हैं ।

ये वीडियो उस समय का है, जब वो अपनी सहेली रिया खुराना की शादी में जयपुर गई थी।  इस दौरान एक्ट्रेस ने जलेबी बाई पर जमकर डांस किया था।  गुलाबी साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखी थी और उनका ये लुक काफी जच रहा है ।

वीडियो में आलिया भट्ट के डांस स्टेप और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं ।  फैंस इसपर कमेंट कर उनकी खूबसूरत की तारीफ कर रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, पिंक साड़ी में आलिया बेहद सुन्दर लग रही है । एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आलिया आपका डांस जबरदस्त है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने गेंदा फूल सॉन्ग पर भी डांस किया था, जो उस समय खूब देखा गया था।

आप को बता दें की, इससे पहले आलिया ने अपनी दो फोटो शेयर की थी, पहली फोटो उनके बचपन की थी और दूसरी तसवीर उनके अभी की है।  इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, ‘क्योंकि कोई मायने नहीं रखता कि हम कौन हैं.‘ बचपन की फोटो में वो समंदर किनारे दिख रही थी. इस फोटो पर उनकी मां सोनी राजदान,रिद्धिमा कपूर, ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox