जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, डोडा में ऑपरेशन अस्सार चल रहा था, जिसमें 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे थे। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकियों की तलाश जारी है और ऑपरेशन के दौरान युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद वाहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार शाम 7:00 और 8:30 बजे के बीच सुरक्षाबल उस कमरे में पहुंचे जहां आतंकी आराम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने हथियार और गोला-बारूद वहीं रखा हुआ था और वे खुद भी हथियार लेकर सो रहे थे।
सुरक्षाबलों को देखकर आतंकवादी हक्का-बक्का रह गए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। खुद को घिरता देख आतंकवादी हड़बड़ाहट में अपनी एक M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए। सेना के जवानों ने घटनास्थल से गोला-बारूद और बरामद हथियार को रिकवर कर लिया है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी