गुरूग्राम में फिर जुमे की नमाज को लेकर हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में फिर जुमे की नमाज को लेकर हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

-पुलिस प्रशासन ने नमाजियों को दी सुरक्षा, विरोधियों को हटाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में खुले में नमाज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शुक्रवार को सेक्टर-37 में काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। हालांकि हर बार हिन्दू संगठन खुले स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर अपना विरोध जताते रहे है। इस बार भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को कथित तौर पर विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने नमाज का विरोध कर रहे लोगों को जबरन वहां से हटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिए जाने की सूचना है। हिंदू संगठनों के लोगों ने खुले में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए। यहां तक नमाज स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमाज पढ़ने से भी रोक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध करने वालों को वहां से हटाया, तब जाकर नमाज पढ़ी जा सकी।


                वहीं, मुफ्ती मोहम्मद सलीम अंसारी ने कहा कि सेक्टर-37 में दो जगहों पर पढ़ी जाने वाली नमाज को रोका गया था, लेकिन उनके समाज के कुछ लोग नमाज पढ़ने पर जोर रहे हैं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को वह पुलिस कमिश्नर से भी मिले थे। उन्होंने भी भरोसा दिलाया था कि चिहिंत स्थानों पर नमाज पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वहां विरोध भी नहीं होगा। इसके लिए पुलिस सहयोग करेगी।
               गौरतलब है कि खुले में नमाज के विरोध का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी सेक्टर-47 में खुले में नमाज पढ़ने के विरोध में कुछ स्थानीय लोगों ने नमाज स्थल के पास भजन-कीर्तन के जरिए विरोध जताया था। मामले की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करने वालों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक खुले में नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लग जाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। सेक्टर-47 के आरडब्ल्यूए प्रधान सुनील यादव ने कहा था कि खुले में नमाज पढ़ने से माहौल खराब हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox