इस्कॉन मंदिर द्वारका ने दिल्ली पुलिस वह चिकित्सकों को किया नमन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन मंदिर द्वारका ने दिल्ली पुलिस वह चिकित्सकों को किया नमन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/द्वारका/ भावना शर्मा /शिव कुमार यादव /– द्वारका नगरी दिल्ली देहात में लोगों की सुरक्षा व सेवा में जुटे दिल्ली पुलिस कर्मियों और चिकित्सकों का इस्कॉन मंदिर द्वारका ने देसी घी के दिए जलाकर न केवल उन्हें नमन किया बल्कि इस मुश्किल घड़ी में उनके महान योगदान पर आभार भी जताया।

इस्कॉन मंदिर द्वारका ने द्वारका पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में देसी घी के दिए जलाकर थैंक्स टू दिल्ली पुलिस एंड डॉक्टर लिखकर उनको नमन किया।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के लिए कोरोना से दो दो हाथ कर रहे चिकित्सकों व पुलिस कर्मियों के लिए दीप यज्ञ करने का आह्वान किया था। जिसको हाथों हाथ लेते हुए लोगों ने रविवार को ठीक रात्रि 9:00 बजे पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ दीप यज्ञ को दीपोत्सव में बदलकर देश के प्रति अपने अटल संकल्प का परिचय दिया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर द्वारका ने भी द्वारका पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में देसी घी के दिए जलाकर थैंक्स टू दिल्ली पुलिस एंड डॉक्टर लिखकर उनको नमन किया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के पुजारी के साथ साथ डीसीपी द्वारका आंटो अल्फोंस ने सभी थानाध्यक्षों के साथ दीपोत्सव में दीप जलाएं और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने इस्कॉन मंदिर के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox