नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/द्वारका/ भावना शर्मा /शिव कुमार यादव /– द्वारका नगरी दिल्ली देहात में लोगों की सुरक्षा व सेवा में जुटे दिल्ली पुलिस कर्मियों और चिकित्सकों का इस्कॉन मंदिर द्वारका ने देसी घी के दिए जलाकर न केवल उन्हें नमन किया बल्कि इस मुश्किल घड़ी में उनके महान योगदान पर आभार भी जताया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के लिए कोरोना से दो दो हाथ कर रहे चिकित्सकों व पुलिस कर्मियों के लिए दीप यज्ञ करने का आह्वान किया था। जिसको हाथों हाथ लेते हुए लोगों ने रविवार को ठीक रात्रि 9:00 बजे पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ दीप यज्ञ को दीपोत्सव में बदलकर देश के प्रति अपने अटल संकल्प का परिचय दिया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर द्वारका ने भी द्वारका पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में देसी घी के दिए जलाकर थैंक्स टू दिल्ली पुलिस एंड डॉक्टर लिखकर उनको नमन किया। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के पुजारी के साथ साथ डीसीपी द्वारका आंटो अल्फोंस ने सभी थानाध्यक्षों के साथ दीपोत्सव में दीप जलाएं और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने इस्कॉन मंदिर के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।


More Stories
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
23 मार्च को जंतर-मंतर पर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और परिवारों का धरना प्रस्तावित
नजफगढ़ MCD कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार