मानसी शर्मा / – पृथ्वी पर वैसे तो एक ही सूरज दिखाई देता है, जो हमें दिन का एहसास कराता है लेकिन अगर एक ही जगह दो- दो सूरज अगर देखने को मिल जाए तो यकीनन आप भी अपनी आंखें झपकाना बंद कर देंगे। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को चौंका रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में दो सूरज को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन वीडियो में दावा किया गया है कि आसमान में दो सूरज दिखाई दिए हैं।
कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, समुद्र में तैरते जहाज से एक शख्स कैमरे की मदद से दो सूरज दिखा रहा है। पहला सूरज आसमान में चमक रहा है, वही दूसरा बादलों में छिपा है। वीडियो में दावा किया गया कि आसमान में दो सूरज दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में कैद अब ये अद्भुत नजारा देख यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो की असलियत कमेंट बॉक्स में सामने आ गई। असल में वीडियो में दिख रहा एक गोला चांद है। दरअसल, प्रकृति कई बार ख़ास मौकों पर ये नजारा दिखाती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
पहले भी ऐसा दिख चुका है चांद
बताया जा रहा है कि, इससे पहले 2016 में अमेरिका और कनाडा में भी दो सूरज दिखने का दावा किया गया था, लेकिन उस समय भी उनमें से एक चांद ही था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो bluebookreptilian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘आप इस दो सूरज वीडियो के बारे में क्या सोचते हैं?’


More Stories
दिचाऊ कलां मेन रोड पर हुआ नया आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद
जयपुर ऑनर रन में BRG धावकों ने जीता दिल, बहादुरगढ़ में भव्य सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ अनादर, JCCJ ने जताई कड़ी आपत्ति
सीआईएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा सुविधा की राह हुई आसान
नवंबर में 130 अवैध विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू