दक्षिणी दिल्ली / शिव कुमार यादव / – पालम विधान सभा के अंतर्गत साध नगर के लोग सालों पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इस बाबत स्थानीय जनता प्रतिनिधि और दिल्ली जल बोर्ड को शिकायत करने के बावजूद अभी तक पीने के पानी की व्यवस्था नही हो पाई है।

साध नगर गली नम्बर-9 निवासी सुनील सोलंकी ने बताया कि पिछले आठ सालों से यहां के लोग पीने के पानी को लेकर जद्दोजहद कर रहे है लेकिन जल बोर्ड के लोग इस समस्या को दर किनार करते जा रहे हैं। स्थानीय निवासी सुनील सोलंकी ने बताया की वर्ष 2021 में जलबोर्ड द्वारा पानी की पाईप लाईन डाली गई लेकिन उसे मुख्य पाईप लाईन से अब तक नहीं जोड़ा गया है। इस कारण पानी इलाके में नहीं पहुंच रहा है। इस मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पीने के पानी पर मूलभूत अधिकार है जो जलबोर्ड की ही जिम्मेदारी है परंतु इस पर वे ध्यान देना नहीं चाहते।
श्री सोलंकी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व जलबोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से निवेदन किया है कि साध नगर के इस इलाके के लोगों को जल्द से जल्द पेय जल उपलब्ध कराएं जिससे लोग जीवन यापन कर सकें।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा