अहमदाबाद हादसे पर प्रियंका गांधी का शोक: “एक पल में सब कुछ खत्म हो गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद हादसे पर प्रियंका गांधी का शोक: “एक पल में सब कुछ खत्म हो गया

वायनाड/केरल/अनीशा चौहान/-  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, मैं अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहती हूं। पूरा देश शोकाकुल है। यह बहुत ही दर्दनाक त्रासदी है जिसमें केवल एक ही व्यक्ति जीवित बचा है। हमें जीवन के वास्तविक मूल्य पर विचार करना चाहिए।

अहमदाबाद हादसे पर शोक व्यक्त
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस हादसे में बच्चे, परिवार और हर वर्ग के लोग शामिल थे। वे भी जो एक नए भविष्य की ओर देख रहे थे। उन्होंने बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा और राजनीति को समर्पित किया था, भी इस हादसे में शहीद हुए। “एक पल में सब कुछ खत्म हो गया,” उन्होंने भावुक स्वर में कहा।

जीवन का हर पल अनमोल है – पीएम मोदी का संदर्भ
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन के हर एक पल का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “बड़े लोग अकसर कहते हैं कि तुम्हारा वर्तमान समय सबसे कीमती है। और यह सच है। दिल के विकास को दिमाग से कम नहीं आंकना चाहिए।

उन्होंने यह भी जोड़ा, बहुत से लोग आपको बताएंगे कि जीवन का मूल्य सफलता, पैसा और ऊँचा पद है, लेकिन ये सब एक अच्छे दिल, करुणा, प्रेम और मित्रता के मूल्य से बड़ा नहीं है।

वायनाड की त्रासदी को किया याद
प्रियंका गांधी ने वायनाड में आए भूस्खलन की घटना को याद करते हुए कहा कि जब वह पहली बार यहां आई थीं, तो उन्होंने देखा कि कैसे हर संस्था और हर आम नागरिक पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि आज भी वायनाड के लोग उसी भावना से काम कर रहे हैं, और यही वायनाड की असली ताकत है।

MCF को बताया प्रेम, मित्रता और करुणा का प्रतीक
अपने संबोधन के अंत में प्रियंका गांधी ने वायनाड स्थित MCF संस्थान की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा, आपने करुणा, प्रेम, मित्रता और नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। आपके आदर्श न केवल वायनाड, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। मैं आपको आपकी रजत जयंती पर बधाई देती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप आने वाले वर्षों में भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox