
न्यू जर्सी/शिव कुमार यादव/- बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने आज यानी 8 अक्टूबर को अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में स्थित है। करीब 185 एकड़ में फैला यह यूएस का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। मंदिर के निर्माण की शुरुआत 2011 से हुई थी। इसके निर्माण में 12,500 लोगों ने स्वयं सेवक के रूप में काम किया है।



दरअसल, 25 अगस्त से मंदिर के अंदर कई कार्यक्रम हुए। वहीं, मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा आज हुई। पहले जारी किए एडवाइजरी के मुताबिक, श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश 9 अक्टूबर से शुरु होने वाला था, लेकिन इस तारीख को अब 16 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।



More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे