
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/-शीश महल गुरूद्वारा श्री गुरू हरि राय साहिब अफगान बिरादरी गुरूद्वारें ने गुरूपर्व पर 550 वें प्रकाशोत्सव में नगर कीर्तन दरबार की भव्य झांकी निकाली। इस मौके पर मटियाला विधायक गुलाब सिंह ने नगर कीर्तन में शामिल होकर सभी को बधाई दी।

नगर कीर्तन का आयोजन सुबह ककरौला मोड़ से शुरू किया गया। इस मौक पर गुरू ग्रंथ साहिब को भक्तों ने सिर पर धारण कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस कीर्तन यात्रा में विधायक गुलाब सिंह ने भी भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ नगर कीर्तन यात्रा नजफगढ़ के गुरू सिंह सभा से भी निकाली गई। इस मौके पर गुरूद्वारों में शब्द कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कीर्तन सभा के दौरान गुरूद्वारों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। गुरूद्वारा में भक्तों ने माथा टेक कर गुरू नानक देव जी का आर्शीवाद प्राप्त किया।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन