नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक मिला है। जिसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़ी गयी महिला तस्कर की पहचान मजनू का टीला निवासी किरण(37) के रूप में हुई है।
उसका पति ऑटो चालक है और उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किरण सिविल लाइंस थाने के घोषित बदमाश कृष्णा से स्मैक खरीदकर उसे अन्य लोगों को बेचती है। पुलिस कृष्णा की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को मजनू का टीला चैकी प्रभारी दीपक ने एक महिला को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान मीना के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस ने 103 ग्राम स्मैक बरामद किया। मीना ने बताया कि उसने स्मैक को किरण से खरीदा था। उसके बाद से पुलिस किरण की तलाश कर रही थी। 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि किरण तिमारपुर इलाके से बस पकड़कर दिल्ली से बाहर भागने का प्रयास कर रही है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज