हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें कैसे करें बचाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें कैसे करें बचाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्वस्थ रहने के लिए शरीर में हीमोग्लीबिन का स्तर ठीक रहना चाहिए। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी अधिक होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शरीर में आयरन और विटामिन बी की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है।
चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या हो सकती है। आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक होती है। एनीमिया खून की कमी के कारण होने वाली बीमारी है। हीमोग्लीबन का स्तर कम होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है। गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवास्था के दौरान हीमोग्लोबिन की कमी होना खतरनाक होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिस वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर नर्वस सिस्टम कमजोर हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर में दर्द और सूजन की समस्या भी हो सकती है।
चिकित्सकों ने कहा कि शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें। आयरन युक्त चीजों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।

हीमोग्लोबिन की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल
फल
सब्जियां
चुकंदर
आंवला
पिस्ता
नींबू
पालक
किशमिश
अंजीर
अमरूद
केला
अंकुरित आहार
बादाम
काजू
अखरोट
तुलसी
चिकित्सकों ने कहा कि यह जानकारी आपकों स्वस्थ रखने के लिए सांझा की गई है। अगर आप किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox