तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- जबरदस्ती के सीएम से जनता को उम्मीद नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- जबरदस्ती के सीएम से जनता को उम्मीद नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एकबार फिर सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम नीतीश ने खुद कहा है कि उन्हें जबरदस्ती सीएम बनाया गया है. ऐसे में आप कल्पना कीजिये कि किसी को अगर जबरदस्ती सीएम बनाया जाए तो वो बिहार के लिए क्या काम करेगा? ऐसे में बिहार की जनता को भी सीएम से कोई ज्यादा उम्मीद नही है। ये तो कुछ ऐसे फैसले हैं, जो बीजेपी को सीएम नीतीश से कराने हैं, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 सम्पन्न होने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है. लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है.। मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के मुद्दे पर सूबे में बयानबाजी जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नई सरकार की गठन के इतने दिन बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से बिहार की जनता को नुकसान हो रहा है.। मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पल्ला झाड़ रहे हैं।उन्होने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन गया है। पिछले 15 सालों में बिहार मजबूर प्रदेश बना है। एनडीए और नीतीश कुमार की सरकार बिहार के लिए अभिशाप है। एनडीए ने जनादेश की चोरी पहले ही की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हर चीज से पल्ला झाड़ते हैं. वे कभी किसी चीज की जिमेदारी नहीं लेते हैं। बिहार में घोटाले हुए, रोजाना अपराध हो रहे हैं. लेकिन किसी चीज की जिम्मेदारी नीतीश कुमार नहीं लेते। मंत्रिमंडल का गठन तो सीएम का अधिकार है, फिर भी वो इससे पीछे हट रहे हैं। तेेजस्वी ने कहा कि चुनाव मध्य में भी हो सकता है और हम हर तरीके से तैयार हैं। वहीं, धन्यवाद यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि यात्रा की तारीख की घोषणा मकर संक्रांति के बाद कि जाएगी। कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर तेजस्वी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। ये वही लोग हैं जो चुनावों में 19 लाख नौकरी दे रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox