नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पीएनबी के एटीएम में लूटपाट करने वाले एककुख्यात चोर को करोलबाग थाना पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है और एटीएम लूट का मामला सुलझा लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य जिला पुलिस के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि करोल बाग थाना पुलिस ने एटीएम लूट मामले में इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह एसएचओ करोल बाग ने दिल्ली में सेंधमारी के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद, एक टीम जिसमे एएसआई राजबीर, हैडकांस्टेबल मित्रा सेन, हैडकांस्टेबल रवि कुमार मीणा, हैडकांस्टेबल दिलशाद और कांस्टेबल साजन को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मामले में एसीपी एच.एस.पी.सिंह, करोल बाग सब-डिवीजन की करीबी देखरेख में टीम ने जांच आरंभ की। समर्पित टीम के पुलिस कर्मियों ने प्रमुख मार्गों और आसपास के भवनों में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जाँच की। सीसीटीवी फुटेज गहन जांच के बाद, मानव खुफिया विकसित किया गया था और इस मामले में एक चोर जिसका नाम कुणाल रिडला की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन, अपराध के समय पहने जाने वाले कपड़े और चप्पल, कुछ खाली रसीदें, हथियार स्क्रू ड्राइवर वे और चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चार अन्य चोरी के मामले कुल पांच मामले हल किए गए हैं।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज