नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में पिछले एक महीने से तेदुए का खौफ छाया हुआ है। शाम होते ही गांवों व कालोनियों में पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है और लोग अपने आप को घरों में कैद कर रहे है। क्षेत्र में वन विभाग व प्रशासन की कार्यशैली से न केवल लोग नाराज दिख रहे हैं बल्कि लोगों को अब प्रशासन से पूरी तरह से भरोसा उठ गया है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी किसी बड़ी घटना इंतजार कर रहे है। लेकिन अब पूरे नजफगढ़ देहात के लोग समूहों में तेंदुए को ढुंढने के लिए उसकी तलाश कर रहे है। वहीं लोगों ने रात को कालोनियों व गांवों में गश्त लगानी भी शुरू कर दी है। हालांकि इस काम में छावला थाना पुलिस ने भी रात की गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए पर नजर रखने के लिए पुलिस बल को हिदायत दी गई है।
करीब एक महीना पहले नजफगढ़ के सोमबाजार में प्रकट हुए तेंदुए का अभी तक वन विभाग व प्रशासन की टीम कोई सुराग नही लगा पाई है। हालांकि तेंदुए की पुष्ठि हो चुकी है और कई जगहों से कुत्तों के गायब होने की भी खबरे आ रही है लेकिन फिर भी अभी तक तेंदुआ पकड़ से बाहर बना हुआ है। नजफगढ़ के 15 किलोमीटर के क्षेत्र में तेंदुआ दहशत फैलाये हुए है। कभी नजफगढ़ तो कभी छावला, शिकारपुर, घुम्मनहेड़ा, रावता, दौराला, मुंढेला, पपरावट व श्याम विहार कालोनी में तेंदुए की उपस्थिति देखी गई है। रात को जैसे ही कुत्तों के भौकने की आवाज आती है तो लोग पीसीआर को फोन करते है। और स्वयं भी इक्ट्ठे होकर उसे ढूंढने की कोशिश करते है लेकिन तेंदुआ इतना चालाक है कि लोगों की व वन विभाग की पकड़ से बाहर बना हुआ है। गांवों व कालोनियों में गायब होते कुत्तों से लोग काफी दहशत में हैं हालांकि अभी तक किसी इंसान पर तेंदुए के अटैक की खबर नही आई है। लेकिन कैर व रावता में तेंदुआ मोटरसाईकिल के पीछे जरूर भागने की बात सामने आ रही है। वहीं वन विभाग के कर्मचारी भी तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगह पिंजरें लगा चुके है लेकिन अभी तक तेंदुआ उनकी पकड़ से बाहर बना हुआ है जिसकारण लोगों में अब काफी भय बना हुआ है। जिसके चलते शाम होते ही लोग अपने आप को व बच्चों को घरों में कैद कर रहे है। लोगों की प्रशासन से अपील है कि तेंदुआ किसी इंसान को अपना शिकार बनाये इससे पहले उसे पकड़ लिया जाये ताकि लोग चैन से जी सके। इस संबंध में छावला एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने बताया कि उन्होने पुलिस टीम की रात में गश्त बढ़ा दी है और जो भी संदिग्ध स्थान है वहां पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार