नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत सब्जीमंडी थाना पुलिस ने मंगलवार को एक क्रिकेट लीग के नाम पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। बुधवार को भी पुलिस ने एक और अवैध सट्टेबाजी सैंटर का पर्दाफाश करते हुए शोरा कोठी घंटाघर सब्जी मंडी से दो बुकियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से दो लैपटाॅप व 5 मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और सैंटरों का पता चल सके।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि एसएचओ सब्जी मंडी को सट्टेबाजी सैटर की एक गुप्त सूचना मिली थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएचओ राजेन्द्र सिंह व एसीपी नीरज कुमार ने एसआई आशीष शर्मा, हवलदार छतर सिंह, राजबीर और सिपाही जय सिंह की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने घंटाघर स्थित शोरा कोठी पर छापा मारकर दो आरोपी हैरी अरोड़ा पुत्र विषणु कुमार अरोड़ा निवासी वेस्ट भाई परमानंद कालोनी, मुखर्जी नगर व अंकित पुत्र मुकेश कुमार निवासी ब्रहमपुरी दिल्ली को क्रिकेट लीग पर अवैध सट््टा लगाने के आरोप मे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी से पुलिस एक सटटा लगाने वाले आरोपी मनीष को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी