पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आंदोलनकारी नौदीप कौर को दी जमानत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आंदोलनकारी नौदीप कौर को दी जमानत

-हरियाणा पुलिस ने 12 जनवरी को कई धाराओं के तहत किये थे मामले दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अवैध धन वसूली व पुलिस अधिकारियों की टीम पर हमला करने के आरोप में पिछले 11 दिन से बंद आंदोलनकारी नौदीप कौर को आखिर आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हरियाणा पुलिस ने उन पर 12 जनवरी को कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि वे कथित रूप से अवैध धन वसूली का काम कर रही थीं और जब पुलिस अधिकारियों की एक टीम उनके पास पहुंची तो पुलिसवालों पर लाठियों से हमला किया गया। यहां बता दें कि आरोपी मूल रूप से पंजाब की रहने वाली नौदीप हरियाणा में कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया (केआईए) के खिलाफ प्रवासी मजदूरों के लंबित वेतन के लिए आवाज उठाती रही हैं।
एफआईआर के मुताबिक, नौदीप कौर मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन वे केआईए में काम करती थीं. इसमें कहा गया है कि वे कथित रूप से अवैध धन वसूली का काम कर रही थीं और जब पुलिस अधिकारियों की एक टीम उनके पास पहुंची तो पुलिसवालों पर लाठियों से हमला किया गया।
पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस हमले में कई पुलिसवाले घायल हो गए थे. 12 फरवरी को पुलिस ने कौर को अरेस्ट कर लिया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox