दिल्ली निगम उपचुनाव मे खुली भाजपा के विकास की पोल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली निगम उपचुनाव मे खुली भाजपा के विकास की पोल

-5 सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 4 और कांग्रेस ने एक सीट पर की जीत हासिल, भाजपा का सूपड़ा साफ

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में अगले साल निगम चुनाव होने हैं लेकिन हाल ही में हुए 5 सीटों पर निगम उपचुनाव में भाजपा की करारी हार और आम आदमी पार्टी की फतेह ने निगम में हुए विकास कार्यों की पोल खोल दी है। यहां सबसे अहम बात यह भी है की मुख्य चुनाव से ठीक पहले हुए इस उपचुनाव में को राजनीतिक क्षेत्र में निगम के मुख्य चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था जिसमें आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निगम के जिन 13000 करोड़ रूपयों को हड़पने का आरोप लगा रही थी। वह बेबुनियाद साबित हुए और जनता ने आम आदमी पार्टी को इन चुनावों में जीता कर एक तरह से भाजपा को संकट में डाल दिया है। वही जिस कांग्रेस को जीरो माना जा रहा था उसी कांग्रेस ने 5 में से 1 सीट जीतकर भाजपा की रही सही आस को भी निराशा में बदल दिया।
बुधवार को आए नतीजों में यह साफ झलक रहा है कि आम आदमी पार्टी अब जिस तरह से विधानसभा में अपना प्रदर्शन करती आई है उसी तरह अब निगम चुनावों में भी सशक्त रूप से उभर रही है। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों जिसमें शालीमार बाग, रोहिणी सी, त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा को सीधी शिकस्त दी है। वहीं चैहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराया है। इसमें भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। चुनावों के परिणाम से यह तो तय हो गया है कि अब आने वाले निगम चुनावों में भाजपा की राह आसान नहीं होगी।
इन चुनावों के परिणामों से जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा है और एक लहर जो उप चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी जॉइन करने की बनी थी वह अब और भी तेज हो जाने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन चुनावों के परिणामों से प्रसन्न होकर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर कौन क्या इल्जाम लगाता है वह इसकी परवाह नहीं करते, वह जनता की सेवा करने में विश्वास रखते हैं और सदा जनता के साथ जुड़े रहेंगे।
चैहान बांगर सीट पर कांग्रेस की विजय से कांग्रेस को भी अब एक उम्मीद की किरण नजर आने लगी है जिस कांग्रेस को दिल्ली में मृतप्राय माना जा रहा था इस सीट पर विजय के कारण कांग्रेस को भी एक संजीवनी मिली है और कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब पूरे जोर-शोर से नई उम्मीद के साथ मुख्य चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे नजफगढ़ जिला अध्यक्ष ओम दत्त यादव का मानना है कि आने वाले निगम चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर निगम की सत्ता हासिल करेगी और अपने विकास कार्यों के द्वारा जनता का विश्वास जीतेगी। वहीं भाजपा नेता इन उपचुनाव के परिणाम के बाद बयान देने से भी कतरा रहे हैं हालांकि दबी जबान में यह जरूर कहा जा रहा है कि भाजपा पर इन चुनावों के परिणामों का कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और आने वाले निगम के मुख्य चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox