बंगाल में तेजी से बदल रही सियासत, चुनाव से पहले ममता को फिर बड़ा झटका,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बंगाल में तेजी से बदल रही सियासत, चुनाव से पहले ममता को फिर बड़ा झटका,

-5 विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दाम थामा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बंगाल में तेजी से चुनावी सियासत बदल रही है। जिसके तहत बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका लगा है। सोमवार को टीएमसी के 5 विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। जिन टीएमसी नेताओं ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ा है, उनमें सोनाली गुहा, दीपेंदू बिस्वास, रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लाहिड़ी, शीतल सरदार और हबीबपुर से टीएमसी उम्मीदवार सरला मुर्मू शामिल हैं।
                  इन सभी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन किया. रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य 2001 से सिंगुर विधानसभा सीट से टीएमसी के विधायक रहे हैं। वो सिंगुर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। इस बार टीएमसी ने उनको टिकट नहीं दिया था. टीएमसी 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है. 2016 के चुनाव में 45 महिलाओं को पार्टी नेपार्टी ने उम्मीदवार बनाया था. इस बार इन पांचों विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। टिकट दिए जाने से पहले भी टीएमसी का साथ कई दिग्गज नेता छोड़ चुके हैं।
                  .बता दें कि बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं, 1 अप्रैल 1 अप्रैल को दूसरे, 6 अप्रैल को तीसरे, 10 अप्रैल को चैथे, 17 अप्रैल को 5वें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 22 अप्रैल, सातवें चरण में 26 मई और सातवें चरण में 26 मई और आठवें चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतगणना 2 मई को होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox