उत्तम नगर में अवैध रूप से रह रहे 3 अफ्रीकन नागरिकों को पुलिस ने किया डिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर में अवैध रूप से रह रहे 3 अफ्रीकन नागरिकों को पुलिस ने किया डिपोर्ट

-वीजा अवधि खत्म होने के बाद नकली स्टिकर लगाकर रह रहे थे आरोपी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में संगठित अपराध गिरोह का पर्याय बन चुके अफ्रीकन मूल नागरिकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। द्वारका पुलिस जिले के उत्तम नगर मोहन गार्डन क्षेत्र में काफी संख्या में रह रहे अफ्रीकन मूल के नागरिकों की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। ऐसी ही एक जांच में एटीएस द्वारका टीम ने दो नाइजीरियन और एक सूडान के नागरिक को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद दिल्ली में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों को उनके देशों को एफ आर आर ओ की मदद से डीपोर्ट कर दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 19 जनवरी को एएसआई परवीन, हवलदार गोपाल, सिपाही जसवंत और महिला सिपाही राखी उत्तम नगर क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। तभी उन्हें तीन लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। तीनों आरोपी अफ्रीकन मूल के विदेशी लग रहे थे पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की और उनके वीजा और पासपोर्ट की जांच की तो पाया कि वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। पुलिस नेता कौन सी है अवैध रूप से रहने का कारण पूछा तो वह लोग संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे पाए, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ अवैध रूप से देश में रहने का मामला दर्ज कर एफआरआरओ को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वीरवार को कुल 20 विदेशियों और अफ्रीकनो को डीपोर्ट किया गया है जिनमें यह तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें अफ्रीका के नाइजीरिया और सूडान भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ईकेचूकु क्लेमेंट ओकाफोर, फवाद हासिम अलताहर अली और ओगेचुक्वू मारियन इजेओके के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर तीनों आरोपियों को सेवा सदन, लामपुर, नरेला, नई दिल्ली में रखा गया था और इनके डिपोर्टेशन की कार्यवाही पूरी होने के बाद वहां से लाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया। जहां से इन्हें इनके देशों को डीपोर्ट कर दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox