सांसद अधीर रंजन ने धारा 370 को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद अधीर रंजन ने धारा 370 को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

-पूछा- धारा 370 हटाने से क्या कश्मीरी पंडित घाटी लौटे?, दिखाया सपना नही हुआ पूरा -लोकसभा में सरकार ने पेश किया जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2021

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लोकसभा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लोकसभा में बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन, बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने धारा 370 पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री अमित शाह से पूछा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से क्या कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी सुनिश्चित हुई और जो सपने सरकार द्वारा दिखाये गये थे वो अब तक पूरे नही हुए है। 
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अभी सामान्य जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 90,000 करोड़ से ज्यादा स्थानीय व्यवसाय खत्म हो चुके हैं। अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से सवाल किया कि हम चाहते हैं कि आप हमें बताएं कि राज्य में सामान्य जिंदगी कब पटरी पर लौटेगी? यही नहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीरी पंडितों को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी, आपने कहा था कि आप ब्राह्मणों को वापस लाएंगे, क्या आप घाटी में कश्मीरी पंडित को वापस लाने में सफल हुए? आपने कहा था कि आप गिलगित-बालटिस्तान वापस लाएंगे, ये बाद का मामला है। लेकिन अभी कम से कम उन लोगों को वापस लाना जो आंतरिक रूप से विस्थापित थे और कश्मीर घाटी नहीं जा सकते। 
इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि आप पंडितों को 200-300 एकड़ जमीन देने में सफल नहीं हुए, अपने चुनावी घोषणा पत्र में आपने कहा था कि आप कश्मीरी पंडितों को वापस लाएंगे। क्या आपको इसमें सफलता मिली है? इसके आगे अधीर रंजन चौधरी ने कटाक्ष मारते हुए कहा कि आपको कम से कम यह कहना चाहिए कि रात गई, बात गई। चुनाव गया तो वादा गया। आपको अपने विचार स्पष्ट करने चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, आपने 370, 35। को हटाया। आपने सबको सपना दिखाया कि जम्‍मू कश्‍मीर में हम स्‍वर्ग बनाने जा रहे है। नौकरी मिलेगा, काम मिलेगा, घूमने का मौका मिलेगा, आतंकवाद खत्‍म हो जाएगा। पाकिस्‍तान हमारे खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश नहीं करेगा। लेकिन आज लगभग डेढ़ साल होने जा रहे हैं और अब आप कानून ला रहे हैं कि जम्‍मू और कश्‍मीर में कैडर नहीं है इसलिए बाहर से ये कैडर मांगना चाहते हैं। तो आप जरूर ये स्‍वीकार करेंगे कि बिना तैयारी के साथ आपने 370 हटा दिया है। अगर तैयारी की होती तो कैडर की कमी आपको अब महसूस नहीं होती।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox