शिक्षक दिवस पर कबड्डी इंडिया स्पोर्ट्स क्लब ने किया पौधारोपण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिक्षक दिवस पर कबड्डी इंडिया स्पोर्ट्स क्लब ने किया पौधारोपण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कबड्डी इंडिया स्पोर्ट्स क्लब ने शिक्षक दिवस पर अपने गुरू व क्लब के चेयरमैन के सम्मान में श्री हनुमान जी के मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण करते हुए पूजनीय बड़ का पौधा लगाया। इस पौधारोपण में एडवोकेट प्रदीप राणा, राहुल डबास {लाडपुर}, कु मधु मालवीया {एशियन गेम्स मेडलिस्ट कबड्डी} और अनिल मान {इंटरनेशनल कुश्ती कोच} ने गुरू जोगिंदर दलाल {कबड्डी कोच दिल्ली} का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर क्लब के खिलाड़ियों ने बताया कि क्लब में शिक्षक दिवस पर हर बार की तरह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हुए जो आज खेल जगत के चमकते सितारे बने हुए हैं। क्लब ने एडवोकेट प्रदीप राणा, राहुल डबास, कुमारी मधु मालविया और अनिल मान का स्वागत किया गया। इस मौके पर कबड्डी इंडिया स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य कोच गुरू जोगिन्दर दलाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री दलाल ने सभी इस स्वागत को खिलाड़ियों का प्यार व सम्मान बताया। उन्होने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर श्री हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया और पवित्र बड़ वृक्ष के रोपण के साथ-साथ कई और औषधीय पौधे भी लगाये गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox