नजफगढ़ में आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान चलाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान चलाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/सुनील कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में आप नेत्री अंजलि कपूर ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के तहत क्षेत्र के लोगो को जागरूक किया। सभी कार्यकर्ताओ ने नजफगढ़ के तुड़ा मंडी चैक पर वाहन चालकों को लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे कि वाहनों से निकलने वाले धुएं से दिल्ली की आब-ओ-हवा को दूषित होने से बचाया जा सके।
इस दौरान उन्होंने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ के नारों वाले बैनर व तख्तियां भी हाथ में ले रखीं थीं। जब भी लाल बत्ती होती तो वह वाहन चालकों के सामने आप कार्यकर्ताओं के साथ तख्तियां लेकर खड़े हो जाती। आप नेत्री अंजलि कपूर ने बताया कि लोगों के समर्थन से चलने वाले इस अभियान से दिल्ली को एक बड़ी राहत मिल सकती है. सरकार की इस पहल का लोगों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ये अभियान समस्या को लेकर बहुत हद तक राहत दिला सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों की भागीदारी के साथ इसे शुरू किया है और इसमें वह सफल भी होंगे।
वही आम आदमी पार्टी का मानना है की जिस तरह से दिल्ली वालों ने डेंगू और कोरोना के खिलाफ अभियान में सहयोग दिया है उसी तरह प्रदूषण के खिलाफ भी वाहन चालक हमारी इस मुहिम रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ का पूरा समर्थन करेंगे। अभियान के दौरान ही अधिकांश वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां बंद कर सरकार के अभियान को सफल करने का इशारा भी कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox