नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ और उसके बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। इन तीन सीटों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास गई। नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
दरअसल, सपा विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधि माना और इसी के चलते उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। इससे पहले विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने कहा था कि मैंने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। पार्टी की तरफ से कोई निर्देश नहीं था कि किसे वोट देना है। हमने अपने विवेक से मतदान किया है। राजेश शुक्ला मध्य प्रदेश के बिजावर से विधायक हैं।


More Stories
27 साल पुराने फर्जीवाड़ा मामले में विधायक को सजा, विधायकी पर संकट के आसार
ऑपरेशन कवच 13.0 में बड़ी कार्रवाई: ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मालदा हिंसा पर प्रशासन और सरकार को फटकार
ऑपरेशन ‘कवच’ के तहत बड़ी सफलता, लुटेरा गिरफ्तार
अल्मोड़ा में बाघ का आतंक, मौत से दहशत का माहौल
अप्रैल फूल पर ट्विंकल खन्ना का मजेदार वीडियो वायरल