ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने प्रेम धाम में बड़ी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने प्रेम धाम में बड़ी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के प्रेमधाम में ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ श्री संजीव एडवर्ड जी. सैलवी, दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया के सीईओ श्री अमितवा कुंडू जी. श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान निगम पार्षद के अलावा सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 10 लोगों को लाइफ सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन के द्वारा कोरोना रोगियों  की सेवा की। इसमें पुलिस अफसर, हेल्थ अधिकारी, नर्स, सफाई कर्मचारी शामिल थे।                   इस संबंध में जानकारी देते हुए डा. मेस्सी ने बताया कि तीन महान हस्तियों को विजनरी ऑफ इंडिया अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले भारत की आन बान और शान 101 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। जिसमें शिक्षाविद श्री धर्मवीर जी, श्री विनोद बंसल जी, श्री राजकुमार शर्मा जी, श्री कुकू पहलवान जी, पत्रकार श्रीरणवीर सिंह जी, श्री मनीष मित्तल जी, श्री योगेश शर्मा जी, इसके अलावा बहुत सारे गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. प्रेम धाम के बच्चों ने जबरदस्त कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत करके जबरदस्त  भारत की एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया. और हमारा भारत वर्ष और महान बने इसके लिए शपथ ली. संस्था के संस्थापक डॉक्टर आर के मेसी  द्वारा सबको अवार्ड दिया गया और आगे मिलजुलकर मानव सेवा करने का संकल्प लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox