नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि पुलिस के सामने ही एक व्यापारी की कार के शीशे तोड़ दिये और पुलिस तमाशबीन बनी रही। हालांकि बाद में नजफगढ़ थाने के एक एएसआई ने कार्यवाही करने की बजाये बीचबचाव कर मामला रफा-दफा कर दिया। पुलिस की इस ढिलाई के कारण व्यापारी काफी डरा हुआ है और किसी भी तरह की शिकायत से इंकार कर रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दिचाउं स्टैंड पर दो बाईक सवार युवकों व मारूती स्वीफ्ट के चालक व्यापारी नीरज गुप्ता के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी। जिसपर दोनो युवक उसे मारने दौड़े तो व्यापारी अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी लेकर अपने घर की तरफ भागा। लेकिन इसी बीच दोनो युवक बाईक पर उसका पीछा करते रहे। दिल्ली गेट पर पुलिस बीट के पास नीरज ने अपनी गाड़ी रोक दी और पुलिस को इस बारे में बताया। लेकिन उन युवकों ने पुलिस के सामने ही उसकी कार के शीशे तोड़ दिये और उसके साथ मारपीट। बीट पर तैनात सिपाही ने थाने में फोन कर दिया जिस पर एएसआई ने मौके पर पंहुचकर दोनो पार्टियों को थाने ले गया। वहां पुलिस ने मामले में समझौता करा कर मामले को रफा दफा कर दिया। लेकिन जाते-जाते बाईक सवार युवक व्यापारी नीरज गुप्ता को देख लेने की धमकी दे गये। जिसकारण व्यापारी काफी डरा हुआ है। हालांकि एएसआई चंदा सिंह ने कहा कि झगड़ा जरूर हुआ था लेकिन दोनो पार्टियों ने समझौता कर लिया और वो चले गये।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज