नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के रनहौला थाना क्षेत्र में एक बार फिर गाय काटने का मामला सामने आने से लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ काफी संख्या में गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी मौके पर इक्ट्ठा हो गये जिसे देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए गायों के अंगों को मौके से उठा लिया ताकि भीड़ बेकाबू ना हो सके। इस संबंध में एसीपी आनन्द सागर ने लोगों को समझाते हुए शांत किया और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। इससे पहले नजफगढ इलाके में भी एक कार में कटी गाये भरी मिली थी।
मामले केे अनुसार दिल्ली के बापड़ौला गांव के खेतों में गाय काटने का मामला सामने आया था। जिसे देखते हुए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और गौ रक्षक दल भी वहां मौके पर पहुंच गए। मौके की नजाकत को देखते हुए घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। एसीपी आनंद सागर भी अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे और तुरंत गायों के अंगों से भरी गाड़ियों को पशुचिकित्सालय के लिए जांच के लिए रवाना कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली ग्रामीण इलाकों में इस तरह की वारदात बढ़ रही है और प्रशासन लकीर पीटने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रहा है। लोगों का आरोप है कि बॉर्डर एरिया में गाड़ियों की चेकिंग नहीं हो रही है जिस कारण इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि आवारा घूम रही गायों को प्रशासन के द्वारा सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए जिससे कि गाय काटने की इन वारदातों पर लगाम लगे लेकिन लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस काम में असमर्थ साबित हो रहा है और सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि पुलिस भी इस तरह की वारदातों पर लापरवाह ही दिखाई देती है और दो-चार दिन की सख्ती के बाद फिर उसी ढर्रे पर चल पड़ती है लेकिन इस बार गौरक्षक दल शांत बैठने वाले नही है और लोगों में गुस्से को देखकर पुलिस तेजी से इस मामले पर काम कर रही है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी