कोविशील्ड के प्लांट में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोविशील्ड के प्लांट में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

-पुणे के लिए एनडीआरएफ की टीम हुई रवाना, वैक्सीन के निर्माण पर पड़ सकता है असर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में आग लग गई है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने का काम कर रही हैं। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ की टीम भी पुणे के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि एसआईआई ही कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। इसकी भारत सहित कई देशों में आपूर्ति की जा रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि वैक्सीन के निर्माण व आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ सकता है। एसआईआई ने अभी इस मामले में कोई खुलासा नही किया है।
जानकारी के अनुसार, पुणे के मंजरी में स्थित एसआईआई के नए प्लांट में आग लगी है। 300 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में बड़े पैमाने पर कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन किए जाने की योजना है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था। हालांकि इस प्लांट में अभी वैक्सीन का उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पुणे म्युनिसिपल कमिश्नर के संपर्क में हैं और ऑन-ग्राउंड अपडेट्स ले रहे हैं। उन्होंने राज्य की मशीनरी को निर्देश दिया है कि वे इस स्थिति को नियंत्रित और सुनिश्चित करें।
मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है। घटनास्थल पर किसने लोग फंसे हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। प्लांट के ऊपर दूर से ही धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। पांच मंजिला इस प्लांट में कुछ दिनों में वैक्सीन का उत्पादन शुरू होने वाला था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox