शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि मुनव्वर राना ने आतंकी हमले को सही ठहराते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर उस युवा को इतना मजबूर किया गया कि वह किसी का कत्ल कर बैठा। अगर उस छात्र की जगह मैं रहा होता तो मैं भी कत्ल कर बैठता। बात पैगंबर साहब की ही नहीं है कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाता तो भी मैं यही करता। राना का कहना है कि मजहब मां की तरह है। मजहब से लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। इससे खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। किसी को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि वह कत्ल करने पर आमादा हो जाए। मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में ऐसा कार्टून बनाया गया।
फ्रांस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उन्होंने कहा था कि भला सियासत का यह कौन-सा अंदाज है कि एक मुल्क के हाकिम को खुश रखने के लिए कोई सियासतदां 50 से अधिक अन्य मुस्लिम मुल्कों को असंतुष्ट कर दे। मोदी को फ्रांस से और राफेल चाहिए। हो सकता है इसीलिए वे ऐसा कह रहे हों। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox