नजफगढ़ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10 राउंड चली गोलियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10 राउंड चली गोलियां

-काला जखेड़ी गैंग के 3 बदमाशों को लगी गोली पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार -घायल बदमाशों का राव तुला राम अस्पताल में चल रहा है इलाज

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/ सिद्धार्थ राव/- गाजीपुर गांव में एक ऑटो शॉप के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वह दुकान पर फायरिंग करने के आरोपियों को द्वारका स्पेशल स्टाफ वह नजफगढ़ पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काला जी खेड़ी गैंग के बदमाश बताए जा रहे हैं इस मामले में नाबालिग आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और अब तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।

नजफगढ़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लॉरेंस बिश्नोई -काला जठेड़ी गैंग के बदमाशों के बीच आज मुठभेड़ हुई. गैंग के तीन बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई. कुल 10 राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी. पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आरोपी वसीम खान,नाजिम अली और पंकज को पकड़ लिया है. उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं. बदमाशों की कार भी जब्त की गई है.
इन बदमाशों ने नरेला इलाके में शाहबाज़ नाम के शख्स की हत्या की थी. उस दौरान सड़क पर जा रहे एक शख्स को भी गोली लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. आरोपी पंकज ने सितंबर 2020 में सोनीपत के लिबासपुर गांव के ढोले लिबासपुर नाम के शख्स की हत्या की थी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox