नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के नया बाजार इलाके में एक अज्ञात बदमाश ने बीती रात अंडा विक्रेता की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक रामविलास को बदमाश ने पीछे से एक गोली मारी जो उसकी कमर में लगी। घायलावस्था में पीड़ित को ईलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राम विलास दिल्ली गेट पर अंडे और छोले भठूरे बेचने की रेहड़ी लगाता था। बीती रात को साढ़े दस बजे के करीब जब वह अपना काम खत्म करके घर के गेट के पास पंहुचा तो अचानक से पीछे से एक अज्ञात शख्स ने उस पर गोली चला दी। गोली सीधे रामविलास की कमर में लगकर आरपार हो गयी। घायल अवस्था में उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया लेकिन ज्यादा खून बहने से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां बता दें कि मृतक का नाम रामविलास यादव है जो नजफगढ़ के नया बाजार में अपने बीवी और 3 बच्चो के साथ किराये पर रहता था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही नजफगढ़ एसएचओ अजय कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह अभी तक पता नहीं चल पायी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। एसीपी जोगेन्द्र जून का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ लिया जायेगा। पुलिस इस मामले में तेजी से काम कर रही है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी