नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आयकर विभाग ने बुधवार को दिल्ली में एक साथ कई जगहों पर हवाला कारोबारियों के यहां छापा मारा है। विभाग की इस कार्रवाई में करीब 1000 करोड़ के अवेैध लेनदेन के कागजात बरामद हुए है और भारी मात्रा में नगद राशि भी बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि हवाला कारोबारी गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में हवाला के जरिए मार्केट में पैसे रूट करने और संभालने का धंधा करते हैं। छापे में आयकर विभाग को कई शेल कंपनियों का पता चला है। इन शेल कंपनियों के जरिए फर्जी बिक्री और खरीद के बिल तैयार होते थे और हवाला के पैसों का हेर-फेर किया जाता था।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज