बाल युवा नारी जागृति मंच करेगा 550 महिलाओं को सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाल युवा नारी जागृति मंच करेगा 550 महिलाओं को सम्मानित

-महिला दिवस पर नारी रत्न अवार्ड से नारी शक्ति को किया जायेगा सलाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को बाल युवा नारी जागृति मंच द्वारा नारी रत्न अवॉर्ड 2021 सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल युवा नारी जागृति मंच के संयोजक मुकेश कुमार भोगल ने कहा कि उनका ध्येय नारी शक्ति को समाज में उनका उचित स्थान दिलाना है और इसके लिए वह पिछले 13 साल से बाल युवा नारी जागृति के माध्यम से काम कर रहे है। इस बार महिला दिवस पर उनका लक्ष्य 550 महिलाओं को सम्मानित करने का है। जिनको पूरे देश से योग्यता के आधार पर चुना गया है।
मंगलवार को पानीपत में स्थित असंध रोड पर किसान भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री भोगल ने बताया कि उनका मंच पिछले 12 साल से हर साल एक बड़ा सम्मान समारोह आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित कर अन्य को जागृत करने का काम कर रहा है और इसके अलावा समय-समय पर समाज सेवा व जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित करता रहता है अब तक मंच द्वारा 1137 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित कर चुका है जिनके लिए मन किसी भी व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाती है। मुकेश भोगल ने बताया कि इस कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित आईपी ऑडिटोरियम में एक विशाल नारी रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से 551 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनमें वह महिलाएं शामिल है जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। एक सवाल के जवाब में मुकेश भोगल ने बताया कि सम्मानित होने दिल्ली से आने वाली महिलाओं वे उनके साथ आए व्यक्ति के खाने में रात को ठहरने की व्यवस्था भी मंच द्वारा की जाएगी। वहीं उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि दिल्ली में कोरोना के नियमों का पालन कड़ाई से किया जा रहा है। यहां मुकेश भोगल के साथ मंच पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब नजफगढ़ के अध्यक्ष शिव कुमार यादव, बाल युवा नारी जागृति मंच के राष्ट्रीय सचिव राजेश राठी, जिला अध्यक्ष बरखा सिंह व नेशनल चेयरमैन मेडिकल सेल सीईओ डॉक्टर शिवचरण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुकेश भोगल व अन्य साथियों का स्वागत कमाल हुसैन, राममेहर कौशिक, सतीश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राजपाल प्रेमी, नितिन गोयल व रामकिशोर आदि ने फूलों के गुलदस्ते से किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox